Home MOST POPULAR कोरोनासंक्रमण: इटली को पीछे छोड़ भारत सबसे ज्यादा COVID-19 प्रभावित वाला देश...

कोरोनासंक्रमण: इटली को पीछे छोड़ भारत सबसे ज्यादा COVID-19 प्रभावित वाला देश बना

832
0
  • भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 37 हजार से ज्यादा हुए।
  • शुक्रवार को 9887 नए मामले सामने आए, एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस का रिकॉर्ड।
  • अब भारत इटली को पछाड़कर कोरोना संक्रमण से छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन चुका है।
  • इसी रफ़्तार से अगले हफ्ते के आखिर तक भारत ब्रिटेन और स्पेन को पछाड़कर चौथा सबसे प्रभावित देश बन सकता है।

नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार को कोरोना के 9887 नए रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। यह किसी एक दिन में कोरोना के मामलों में आई अब तक की सबसे उछाल है। अब भारत में कोरोना के कुल मामले 2,37,060 हो चुके हैं। इसके साथ ही भारत इटली को पछाड़कर कोरोना से छठा सबसे ज्यादा प्रभावित देश हो चुका है। हालांकि, इटली में 33,774 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि भारत में यह आंकड़ा 6,649 है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में साढ़े 19 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। वहां मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। अमेरिका में 1,11,390 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है। वहां प्रति 10 लाख आबादी पर 335 लोगों की कोरोना ने जान ली है।

अगले हफ्ते तक ब्रिटेन, स्पेन भी छूट सकते हैं पीछे
भारत की बात करें तो यहां कोरोना से प्रति 10 लाख आबादी पर सिर्फ 5 लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े के कम होने की वजह भारत की विशाल आबादी है। इटली में प्रति 10 लाख आबादी पर 559 लोगों की मौत हुई है। देश में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है और नए मामलों के रिकॉर्ड जिस तेजी से टूट रहे हैं, उसे देखते हुए अगले हफ्ते या 10 दिनों में ही भारत ब्रिटेन और स्पेन को पछाड़कर चौथा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश बन सकता है।

एक दिन में सबसे ज्यादा केस और मौतों का रेकॉर्ड
शुक्रवार को भारत में कोरोना के मामलों ने न सिर्फ हाइएस्ट सिंगल-डे रिकॉर्ड बनाया बल्कि मौतों ने भी रिकॉर्ड तोड़ा। शुक्रवार को देश में कोरोना से 295 मरीजों की मौत हुई जो कि अब तक एक दिन में इस कोरोनावायरस से होने वाली सबसे ज्यादा मौतें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here