Home National देश में पहली बार कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले आए...

देश में पहली बार कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, देश में संक्रमितों की संख्या 2,16,824 हुई

621
0

नई दिल्ली। देश में अबतक कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2,16,824 हो गई है। बुधवार को पहली बार 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। एक दिन में 9638 संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 2560 संक्रमित सामने आए। छह दिन में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 122 लोगों ने दम तोड़ा है।

बीते सात दिन से देश में रोज 7 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। 2 जून को 8820, 1 जून को 7723, 31 मई को 8789, 30 मई को 8364, 29 मई को 8138, 28 मई को 7254 और 27 मई को 7246 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बुधवार को महाराष्ट्र में 2560, दिल्ली में 1513, तमिलनाडु में 1286, गुजरात में 485, आंध्रप्रदेश में 180, बिहार में 230, ओडिशा में 143 कोरोना मरीज सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 है। इसमें 1,01,497 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1,00,302 अब तक ठीक हुए हैं। वहीं, 5815 मरीजों की मौत हुई है। यह Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here