Home Agra News नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2025-26 हुआ सम्पन्न, संजय गोयल चुने गए...

नेशनल चैम्बर का वार्षिक चुनाव 2025-26 हुआ सम्पन्न, संजय गोयल चुने गए अध्यक्ष

11
0

आगरा। नेशनल चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, 2025-26 का वार्षिक चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में अग्रवन में संपन्न हुआ। मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग बहुत ही उत्साह से किया। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबले में संजय गोयल भारी मतों से विजयी हुए वहीं उपाध्यक्ष संजय गोयल और विवेक जैन एवं कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल चुने गए।
सदस्यों में ग्रुप 6 से अंबुज गोयल, अखिल मोहन, अनुज विकल और महेश अग्रवाल। ग्रुप 10 से रवि अग्रवाल और मोहित गर्ग। ग्रुप 12 से अशोक गुप्ता निर्वाचित हुए।

अन्य समूहों में उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए जो इस प्रकार हैं।
ग्रुप 1 से योगेश सिंघल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, अमित कुमार बंसल। ग्रुप 2 से रविंद्र अग्रवाल, विजय बंसल, राजेश कुमार गुप्ता। ग्रुप 3 से राज कुमार भगत, रितेश गोयल। ग्रुप 4 से रंजीत सामा, राजीव कुमार जैन, चंद्र मोहन सचदेवा, नारायण बेहरानी। ग्रुप 5 से मनीष निगरानी, सुशील बंसल। ग्रुप 7 से अनूप गोयल। ग्रुप 8 से राजीव सिंघल। ग्रुप 9 से संजय गुप्ता, गिरीश चंद गोयल, केशव दत्त गुप्ता। ग्रुप 11 से राजीव अग्रवाल। ग्रुप 13 से सतीश अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, विकास मित्तल। ग्रुप 14 से मनोज अग्रवाल चुने गए।

चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सभी सदस्यों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय दिया। चैम्बर अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं नई टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, यूपी, आगरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। अध्यक्ष महोदय ने चुनाव समिति को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से चुनाव कराने के लिए हार्दिक बधाई दी।