Home Regional मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने को किया प्रेरित

मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने को किया प्रेरित

380
0
  • पोषण पखवाड़ा के दौरान सेव द चिल्ड्रेन ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे विभिन्न सामग्री
  • भाजपा नेता अभिनव मौर्य ने कुपोषित बच्चों के लिए 19680 पैकेट मिलेट्स बिस्किट प्रदान की

आगरा। आरबीएस कालेज ओडोटोरियम में प्रदेश की मंत्री बेबीरानी मौर्य की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्री द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहित करने हेतु लाभार्थियों को प्रेरित किया गया।

10 गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई
बाल विकास परियोजना बिचपुरी में भाजपा युवा नेता अभिनव मौर्य के सौजन्य से कुपोषित बच्चों हेतु 19680 पैकेट (मिलेट्स) बिस्किट की आपूर्ति करायी गयी। कार्यक्रम के दौरान 20 बच्चों को वितरण किया गया। पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ के दौरान सेव द चिल्ड्रेन ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को खेल सामग्री, ईसीसीई किट, गतिविधि पुस्तकें, स्टेशनरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 10 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 05 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया।

कार्यक्रम में रहे मौजूद
उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा सहित समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी, सभी मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here